प्रकार्यात्मक समूह क्या है
कार्बनिक रसायन में, किसी अणु में उपस्थित परमाणुओं या बन्धों का वह विशिष्ट समूह जो उस कार्बनिक यौगिक के रासायनिक गुणों का निर्धारण करता है, प्रकार्यात्मक समूह कहलाता है। इसे अभिलक्षकीय समूह भी कहते हैं…
कार्बनिक रसायन में, किसी अणु में उपस्थित परमाणुओं या बन्धों का वह विशिष्ट समूह जो उस कार्बनिक यौगिक के रासायनिक गुणों का निर्धारण करता है, प्रकार्यात्मक समूह कहलाता है।
इसे अभिलक्षकीय समूह भी कहते हैं। चाहे कार्बन श्रृंखला छोटी हो या बड़ी, किसी यौगिक में मौजूद प्रकार्यात्मक समूह ही तय करता है कि वह यौगिक किस तरह की रासायनिक अभिक्रिया देगा।
प्रमुख प्रकार्यात्मक समूह और उनके उदाहरण
1• हाइड्रॉक्सिल समूह : -OH
उदाहरण: एथेनॉल (C₂H₅OH),
2• कार्बोक्सिलिक अम्ल समूह -COOH
उदाहरण: फॉर्मिक अम्ल(HCOOH),एसिटिक अम्ल (CH₃COOH)
3• एल्डिहाइड समूह : -CHO
उदाहरण:फॉर्मेल्डिहाइड (HCHO),एसीटैल्डिहाइड(CH₃CHO)
4• कीटोन समूह : >C=O
उदाहरण: एसीटोन, (CH₃COCH₃)
5• हैलो समूह : -Cl, -Br, -I (क्लोरो, ब्रोमो आदि)
उदाहरण: क्लोरोमेथेन (CH₃Cl)

