हाइड्रोकार्बन(Hydrocarbons)
हाइड्रोकार्बन वे कार्बनिक यौगिक हैं जो केवल हाइड्रोजन और कार्बन परमाणुओं से मिलकर बने होते हैं। हाइड्रोकार्बन सबसे सरल कार्बनिक यौगिक हैं। इनका मुख्य स्रोत पेट्रोलियम (भूतैल) और प्राकृतिक गैस है।
हाइड्रोकार्बन वे कार्बनिक यौगिक हैं जो केवल हाइड्रोजन और कार्बन परमाणुओं से मिलकर बने होते हैं।
हाइड्रोकार्बन सबसे सरल कार्बनिक यौगिक हैं। इनका मुख्य स्रोत पेट्रोलियम (भूतैल) और प्राकृतिक गैस है।
हाइड्रोकार्बन के प्रकार
रासायनिक संरचना के आधार पर हाइड्रोकार्बन मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं:
1.संतृप्त हाइड्रोकार्बन : इनमें कार्बन-कार्बन परमाणुओं के बीच एकल बंध होता है। इन्हें एल्केन कहा जाता है।
उदाहरण: मेथेन (CH₄) और एथेन (C₂H₆)।
2.असंतृप्त हाइड्रोकार्बन: इनमें कार्बन-कार्बन परमाणुओं के बीच कम से कम एक द्वि-बंध या त्रि-बंध होता है। इन्हें एल्कीन और एल्काइन कहते हैं।
उदाहरण: एथीन (C₂H₄) और एथाइन (C₂H₂)।
संतृप्त और असंतृप्त हाइड्रोकार्बन में अन्तर
1.बंध का प्रकार
• संतृप्त हाइड्रोकार्बन: इनमें कार्बन परमाणुओं के बीच केवल एकल बंध होता है।
• असंतृप्त हाइड्रोकार्बन: इनमें कार्बन परमाणुओं के बीच द्वि-बंध या त्रि-बंध होता है।
2.अन्य नाम
•संतृप्त हाइड्रोकार्बन: इन्हें एल्केन कहा जाता है।
•असंतृप्त हाइड्रोकार्बन: इन्हें एल्कीन और एल्काइन कहा जाता है।
3.सामान्य सूत्र
•संतृप्त हाइड्रोकार्बन: एल्केन के लिए CₙH₂ₙ₊₂
•असंतृप्त हाइड्रोकार्बन: एल्कीन के लिए CₙH₂ₙ
एल्काइन के लिए CₙH₂ₙ₋₂
4.क्रियाशीलता
•संतृप्त हाइड्रोकार्बन: ये कम क्रियाशील होते हैं।
•असंतृप्त हाइड्रोकार्बन: ये बहुत अधिक क्रियाशील होते हैं।
5.मुख्य रासायनिक अभिक्रिया
•संतृप्त हाइड्रोकार्बन: ये प्रतिस्थापन अभिक्रिया दर्शाते हैं।
•असंतृप्त हाइड्रोकार्बन: ये योगात्मक अभिक्रिया दर्शाते हैं।
6.दहन करने पर ज्वाला
•संतृप्त हाइड्रोकार्बन: ये नीली, स्वच्छ और बिना धुएँ वाली ज्वाला के साथ जलते हैं।
•असंतृप्त हाइड्रोकार्बन: ये पीली और काले धुएँ वाली ज्वाला के साथ जलते हैं।
7.ब्रोमीन जल परीक्षण
•संतृप्त हाइड्रोकार्बन: ये ब्रोमीन जल के भूरे रंग को नहीं बदलते (अपरिवर्तित)।
•असंतृप्त हाइड्रोकार्बन: ये ब्रोमीन जल के भूरे रंग को उड़ाकर उसे रंगहीन कर देते हैं।
8.मुख्य उदाहरण:
•संतृप्त हाइड्रोकार्बन: मेथेन (CH₄), एथेन (C₂H₆)
•असंतृप्त हाइड्रोकार्बन: एथीन (C₂H₄), एथाइन या एसिटिलीन (C₂H₂)

