उपसर्ग
उपसर्ग दो शब्दों के मेल से बना है। उप + सर्ग। उप का अर्थ है- समीप, निकट या पास और सर्ग का अर्थ है- सृष्टि करना या निर्माण करना।अर्थात किसी शब्द के समीप आकर एक नए अर्थ वाले शब्द का निर्माण करना। "वे…


उपसर्ग दो शब्दों के मेल से बना है। उप + सर्ग।
उप का अर्थ है- समीप, निकट या पास और
सर्ग का अर्थ है- सृष्टि करना या निर्माण करना।अर्थात किसी शब्द के समीप आकर एक नए अर्थ वाले शब्द का निर्माण करना।
"वे शब्दांश जो किसी मूल शब्द के आरंभ में जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन ला देते हैं, उपसर्ग कहलाते हैं।"
''जो शब्दांश किसी सार्थक शब्द के पूर्व में जुड़कर एक विशिष्ट अर्थ देते हैं, उपसर्ग कहे जाते हैं।''
विशेष: उपसर्ग स्वतंत्र शब्द नहीं होते, बल्कि शब्दों के अंश होते हैं। इनका अकेले कोई स्वतंत्र प्रयोग नहीं होता, ये मूल शब्द के साथ जुड़कर ही अपना अर्थ प्रकट करते हैं।
उदाहरण
एक मूल शब्द लेते हैं- 'हार', जिसका अर्थ होता है पराजय या गले की माला। देखिए कैसे अलग-अलग उपसर्ग लगने से इसका अर्थ पूरी तरह बदल जाता है-
प्र + हार = प्रहार -चोट मारना
आ + हार = आहार - भोजन
उप + हार = उपहार - भेंट
वि + हार = विहार - घूमना
सम् + हार = संहार - विनाश करना
परि + हार = परिहार - त्यागना
हिंदी में मुख्य रूप से 4 प्रकार के उपसर्ग प्रयोग होते हैं-
1. संस्कृत के उपसर्ग (तत्सम): अति - अत्याचार, अनु - अनुशासन, अप - अपमान।
2. हिंदी के उपसर्ग (तद्भव): अध - अधपका, अन - अनजान =, नि - निडर।
3. उर्दू या अरबी-फ़ारसी के उपसर्ग (विदेशी): कम - कमज़ोर, खुश - खुशबू, बे - बेईमान।
4. अंग्रेज़ी के उपसर्ग: सब - सब-इंस्पेक्टर, वाइस - वाइस-चांसलर, हेड - हेडमास्टर।
प्रमुख उपसर्ग, उनके अर्थ और निर्मित शब्द:
1. अधि (अर्थ: ऊपर, श्रेष्ठ)
👉 अधिकार, अधिनायक, अधिकरण, अधिशुल्क, अधिपति।
2. अनु (अर्थ: पीछे, समान, बाद में आने वाला)
👉 अनुभव, अनुभूति, अनुकरण, अनुरोध, अनुशासन, अनुवाद, अनुरूप, अनुसारी, अनुकंपा।
3. अप (अर्थ: बुरा, हीन)
👉 अपयश, अपमान, अपव्यय, अपशब्द, अपकार, अपहरण, अपवाद, अपशकुन, अपकीर्ति।
4. अभि (अर्थ: सामने, ओर)
👉 अभिनय, अभिमुख, अभिज्ञान, अभिमान, अभ्यास, अभियोग, अभिनव, अभिलाषा, अभिशाप, अभ्यागत, अभियान।
5. उप (अर्थ: निकट, छोटा, सादृश्य)
👉 उपवन, उपकार, उपस्थित, उपदेश, उपग्रह, उपमंत्री, उपचार, उपसंहार, उपनाम, उपसर्ग, उपकृत, उपनगर।
6. निस् या निर् (अर्थ: रहित, नहीं)
👉 निष्काम, निस्संदेह, निस्तेज, निश्चय, निश्छल, निर्जन, निर्दोष, निर्दय, निर्वाह, निर्जीव, निर्यात, निरपराध, निरादर, निष्कपट, निर्धन, निष्कलंक, नीरोग, निर्गुण, निर्विघ्न।
7. परि (अर्थ: चारों ओर)
👉 परिचय, परिणाम, परीक्षा, परिवर्तन, परिक्रमा, परिचालक, परिष्कार, पर्यटन, परिधि, परिवार, परिपूर्ण, परिणति, परिपक्व, परिकल्पना।
8. सु (अर्थ: अच्छा)
👉 सुगम, सुबोध, सुलभ, सुशिक्षित, सुजन, स्वच्छ, सुपुत्र, सुदूर, स्वागत, सुकर्म, सुधार, सुकर।
9. अ (अर्थ: निषेध)
👉 अज्ञान, अभाव, अहिंसा, असुंदर, अधर्म, अकाल, अनुचित, अनेक, अनादि, असाध्य।
10. सह (अर्थ: साथ)
👉 सहपाठी, सहमति, सहकारी, सहोदर, सहगान, सहचर, सहयोग।