तुलसीदास प्रश्नोत्तरी
प्रश्न 1: रामचरितमानस को लिखने में कुल कितना समय लगा था ? उत्तर: रामचरितमानस को लिखने में 2 वर्ष, 7 महीने और 26 दिन लगे और इसकी शुरुआत संवत 1631 की रामनवमी को हुई थी। प्रश्न 2: रामचरितमानस में कुल कि…


भाग 1: रामचरितमानस से जुड़े प्रासंगिक तथ्य
प्रश्न 1: रामचरितमानस को लिखने में कुल कितना समय लगा था ?
उत्तर: रामचरितमानस को लिखने में 2 वर्ष, 7 महीने और 26 दिन लगे और इसकी शुरुआत संवत 1631 की रामनवमी को हुई थी।
प्रश्न 2: रामचरितमानस में कुल कितने अध्याय या कांड हैं और उनका सही क्रम क्या है?
उत्तर: रामचरितमानस में कुल 7 कांड हैं और सही क्रम है-
1. बालकांड
2. अयोध्याकांड
3. अरण्यकांड
4. किष्किंधाकांड
5. सुंदरकांड
6. लंकाकांड
7. उत्तरकांड।
प्रश्न 3 : रामचरितमानस का सबसे बड़ा और सबसे छोटा कांड कौन सा है?
उत्तर: रामचरितमानस का सबसे बड़ा बालकांड है और सबसे छोटा किष्किंधाकांड है।
प्रश्न 4 : रामचरितमानस का हृदय स्थल किस कांड को कहा जाता है?
उत्तर: रामचरितमानस का हृदय स्थल अयोध्याकांड को कहा जाता है।
प्रश्न 5 : रामचरितमानस की रचना मुख्य रूप से किस शैली में हुई है?
उत्तर: रामचरितमानस की रचना दोहा-चौपाई शैली में हुई है।
भाग 1: तुलसीदास से संबंधित महत्वपूर्ण कथन और उपाधियाँ
प्रश्न 6. तुलसीदास जी को कलिकाल का वाल्मीकि किसने कहा था?
उत्तर: तुलसीदास जी को कलिकाल का वाल्मीकि नाभादास ने कहा है, इसे अपने प्रसिद्ध ग्रंथ 'भक्तमाल' में लिखा है।
प्रश्न 7. "बुद्धदेव के बाद भारत के सबसे बड़े लोकनायक तुलसीदास हैं" - यह कथन किसका है?
उत्तर: यह कथन जॉर्ज ग्रियर्सन का है।
प्रश्न 8. तुलसीदास जी को 'मानस का हंस' किसने कहा है?
उत्तर: तुलसीदास जी को 'मानस का हंस' अमृतलाल नागर ने कहा और इसी नाम से तुलसीदास जी के जीवन पर एक उपन्यास भी लिखा है।
प्रश्न 9. "तुलसी का सारा काव्य समन्वय की विराट चेष्टा है" - यह प्रसिद्ध कथन किस आलोचक का है?
उत्तर: यह कथन आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी का है।
प्रश्न 10. आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने तुलसीदास जी को किस प्रकार का कवि माना है?
उत्तर: आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने तुलसीदास जी को 'लोक मंगल की साधना अवस्था' का कवि माना।
प्रश्न 11. तुलसीदास जी किस मुगल शासक के समकालीन थे?
उत्तर: तुलसीदास सम्राट अकबर के समकालीन थे।
प्रश्न 12. तुलसीदास जी भक्ति काल की किस काव्यधारा के कवि हैं?
उत्तर: तुलसीदास जी भक्ति काल के सगुण भक्तिधारा की रामाश्रयी शाखा के कवि है।
प्रश्न 13. 'विनयपत्रिका' की रचना किस भाषा में हुई है?
उत्तर: 'विनयपत्रिका' की रचना ब्रजभाषा में हुई है।