पाठ -2 काकी के प्रश्नोत्तर
प्रिय विद्यार्थियों, हिंदी भाषा medhashine.in के इस सुंदर गद्य संसार में आपका स्वागत है। हिन्दी प्रज्ञा के पाठ -2 'काकी' के प्रश्नोत्तर दिए जा रहे हैं। सभी उत्तरों को अत्यंत सरल, स्पष्ट और व्याकरणिक …


प्रिय विद्यार्थियों,
हिंदी भाषा medhashine.in के इस सुंदर गद्य संसार में आपका स्वागत है। हिन्दी प्रज्ञा के पाठ -2 'काकी' के प्रश्नोत्तर दिए जा रहे हैं। सभी उत्तरों को अत्यंत सरल, स्पष्ट और व्याकरणिक दृष्टि से शुद्ध रूप में प्रस्तुत किया गया है।
पाठ से :
प्रश्न 1. समूह ख से नामों को छाँटकर समूह क से सम्बन्धित शब्दों के सम्मुख लिखिए-
उत्तर -
* श्यामू के पिता - विश्वेश्वर
* श्यामू का साथी - भोला
* श्यामू के भैया - जवाहिर
* श्यामू के साथी की बहन - जीजी
* श्यामू की माँ - काकी
* श्यामू के साथी की माँ - सुखिया
प्रश्न 2. श्यामू ने भोला के सामने कौन सा रहस्य खोला ?
उत्तर - श्यामू ने भोला को यह रहस्य बताया कि वह पतंग के सहारे अपनी काकी को राम के यहाँ से नीचे उतारेगा।
प्रश्न 3. श्यामू ने जवाहिर भैया से कागज पर काकी क्यों लिखवाया ?
उत्तर - श्यामू चाहता था कि पतंग सीधे उसकी काकी के पास ही पहुँचे, इसलिए उसने पतंग पर काकी लिखवाया था।
प्रश्न 4. उड़ती हुई पतंग को देखकर श्यामू का हृदय एकदम खिल उठा क्यों ?
उत्तर - उड़ती हुई पतंग को देखकर श्यामू बहुत प्रसन्न हुआ क्योंकि उसे विश्वास हो गया था कि अब वह इस पतंग के माध्यम से अपनी काकी को भगवान के पास से वापस बुला लेगा।
प्रश्न 5. भोला एक ही डाँट में मुखबिर हो गया। इस वाक्य का क्या तात्पर्य है ?
उत्तर - इस वाक्य का अर्थ यह है कि विश्वेश्वर की केवल एक डाँट सुनकर ही भोला बहुत अधिक डर गया और उसने श्यामू की सारी गुप्त योजना बता दी।
प्रश्न 6. रस्सी से पतंग तानकर काकी को राम के यहाँ से नीचे उतारेंगे। भोला से यह बात सुनकर विश्वेश्वर हतबुद्धि क्यों हो गये ?
उत्तर - विश्वेश्वर इसलिए हैरान रह गए क्योंकि उन्हें पहली बार श्यामू की मासूमियत और अपनी माँ के प्रति उसके असीम प्रेम का पता चला, जिसे वे अब तक केवल बालपन की शरारत मान रहे थे।
भाषा की बात :
प्रश्न 1. वाक्य - एक जगह खूँटी पर विश्वेश्वर का कोट टँगा था। इसमें संज्ञा पदों को पहचान कर उनके भेद बताइए।
उत्तर -
* खूँटी - जातिवाचक संज्ञा
* विश्वेश्वर - व्यक्तिवाचक संज्ञा
* कोट - जातिवाचक संज्ञा
* जगह - जातिवाचक संज्ञा
प्रश्न 2. नीचे लिखे वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखिए।
उत्तर -
क. जिस पर विश्वास न किया जा सके - अविश्वसनीय
ख. जिसका स्वर्गवास हो गया हो - स्वर्गीय
ग. जो अपने मन को एकाग्र रखता हो - एकाग्रचित्त
घ. वह स्थान जहाँ शव जलाये जाते हों - श्मशान
प्रश्न 3. मुहावरों के अर्थ बताइए और अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
उत्तर -
* कुहराम मचना - भारी विलाप या रोना पीटना होना।
वाक्य प्रयोग - दुर्घटना की खबर सुनते ही पूरे गाँव में कुहराम मच गया।
* हृदय का खिलना - बहुत अधिक प्रसन्न होना।
वाक्य प्रयोग - परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मेरा हृदय खिल उठा।
* चिन्ता का मारा होना - बहुत अधिक परेशान रहना।
वाक्य प्रयोग - व्यापार में लगातार घाटा होने के कारण वह व्यक्ति चिन्ता का मारा रहता है।
* रहस्य खोलना - छिपी हुई बात बता देना।
वाक्य प्रयोग - पुलिस की कड़ी पूछताछ में चोर ने सारा रहस्य खोल दिया।
* हतबुद्धि होना - कुछ भी समझ में न आना।
वाक्य प्रयोग - अपने सबसे अच्छे मित्र को धोखा देते देखकर मैं हतबुद्धि रह गया।
प्रश्न 4. नीचे लिखे शब्दों में उचित प्रत्यय लगाकर विशेषण बनाइए।
उत्तर -
* बुद्धि - बुद्धिमान
* चौकी - चौकीदार
* उपद्रव - उपद्रवी
* करुण - कारुणिक
* बल - बलवान
* प्रान्त - प्रान्तीय
* उत्कंठा - उत्कंठित
विशेष :
संज्ञा के भेद और उदाहरण
1. व्यक्तिवाचक संज्ञा :
जिस शब्द से किसी एक ही व्यक्ति, वस्तु या स्थान का बोध हो, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं I
उदाहरण: राम, दिल्ली, गंगा, ताजमहल।
2. जातिवाचक संज्ञा :
जिस शब्द से किसी पूरी जाति या वर्ग का बोध हो,उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं I
उदाहरण: लड़का, नदी, पर्वत, किताब।
3. भाववाचक संज्ञा :
जिस शब्द से किसी गुण, दशा, अवस्था या भाव का बोध हो, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं I
उदाहरण: बुढ़ापा, मिठास, ईमानदारी, क्रोध।
4. समूहवाचक संज्ञा :
जिस शब्द से किसी समूह या समुदाय का बोध हो, उसे समूहवाचक संज्ञा कहते हैं I
उदाहरण: सेना, कक्षा, भीड़, परिवार।
5. द्रव्यवाचक संज्ञा :
जिस शब्द से किसी धातु, सामग्री या तरल पदार्थ का बोध हो, उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं I
उदाहरण: पानी, सोना, दूध, लोहा