पाठ - 4 पेड़ों के संग बढ़ाना सीखो के प्रश्नोत्तर
प्रिय विद्यार्थियों, हिंदी भाषा medhashine.in के सुंदर गद्य संसार में आपका स्वागत है। यहाँ आपकी आवश्यकता के अनुसार कक्षा 8 यूपी बोर्ड की पुस्तक प्रज्ञा के पाठ 'पेड़ों के संग बढ़ाना सीखो' के प्रश्नोत्तर…


प्रिय विद्यार्थियों,
हिंदी भाषा medhashine.in के सुंदर गद्य संसार में आपका स्वागत है। यहाँ आपकी आवश्यकता के अनुसार कक्षा 8 यूपी बोर्ड की पुस्तक प्रज्ञा के पाठ 'पेड़ों के संग बढ़ाना सीखो' के प्रश्नोत्तर दिए जा रहे हैं, जिसके लेखक सर्वेश्वरदयाल सक्सेना हैं। सभी उत्तरों को अत्यंत सरल और व्याकरणिक दृष्टि से शुद्ध रूप में प्रस्तुत किया गया है।
पाठ से :
प्रश्न: बहुत दिनों से सोच रहा था थोड़ी सी धरती पाऊँ से कवि का क्या आशय है ?
उत्तर: इस पंक्ति से कवि का आशय यह है कि वह बहुत समय से जमीन का एक छोटा सा टुकड़ा चाहता है जहाँ वह अपनी पसंद का बाग बगीचा लगा सके और प्रकृति के बीच रह सके।
प्रश्न: कविता में कवि की क्या चिन्ता है ?
उत्तर: कवि को इस बात की गहरी चिंता है कि मनुष्य अपने स्वार्थ के लिए लगातार पेड़ काट रहा है जिससे धरती की हरियाली खत्म हो रही है और पर्यावरण नष्ट हो रहा है।
प्रश्न: कवि क्या विनती कर रहा है ?
उत्तर: कवि सभी लोगों से यह विनती कर रहा है कि वे पेड़ों को कटने से बचाएं और नई पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए धरती को हरा भरा
रखें।
प्रश्न: बच्चे और पेड़ संसार को हरा भरा किस प्रकार रखते हैं ?
उत्तर: जिस प्रकार पेड़ अपनी हरी पत्तियों और शुद्ध हवा से धरती को सुंदर और हरा भरा बनाते हैं बिल्कुल उसी प्रकार बच्चे अपनी मासूमियत और चंचलता से इस संसार में खुशियाँ भर देते हैं।
भाषा की बात :
प्रश्न: निम्नलिखित क्रिया शब्दों से प्रेरणार्थक क्रिया बनाइए-
( खेलना, रखना, घूमना, काटना, बनाना, लिखना, देखना, पीना )
उत्तर :
खेलना से खिलाना
रखना से रखाना
घूमना से घुमाना
काटना से कटाना
बनाना से बनवाना
लिखना से लिखाना
देखना से दिखाना
पीना से पिलाना
प्रश्न: अनुप्रास अलंकार के दो अन्य उदाहरण लिखिए ?
उत्तर: अनुप्रास अलंकार का पहला उदाहरण - रघुपति राघव राजाराम है I
दूसरा उदाहरण - चारु चंद्र की चंचल किरणें है।
विचार और कल्पना
प्रश्न: अगर पेड़ न होंगे तो मनुष्य का जीवन कैसा हो जायेगा इस संबंध में अपने विचार व्यक्त कीजिए ?
उत्तर: अगर धरती पर पेड़ नहीं होंगे तो हमें जीवन जीने के लिए प्राणवायु और भोजन नहीं मिलेगा जिससे पूरी धरती का तापमान बढ़ जाएगा और मनुष्य का जीवन पूरी तरह नष्ट हो जाएगा।
प्रश्न: यदि पेड़ पौधे बोलने लगें तो वे अपनी कौन कौन सी समस्याएँ बताएँगे ?
उत्तर: यदि पेड़ पौधे बोलने लगें तो वे इंसानों द्वारा बिना सोचे समझे उन्हें काटे जाने की समस्या बताएंगे और पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण के कारण होने वाली अपनी तकलीफों की शिकायत करेंगे।
विशेष :
प्रश्न - अनुप्रास अलंकार किसे कहते हैं ?
उत्तर - जहां एक वर्ण की आवृत्ति एक से अधिक बार हो, वहाँ अनुप्रास अलंकार होता है I
जैसे - तरनि तनूजा तट तमाल तरुवर बहु छाये I
इसमें 'त' वर्ण की आवृत्ति बार-बार हुई है।