वाक्यांश के लिए एक शब्द
जब किसी वाक्यांश के अर्थ को व्यक्त करने के लिए केवल एक शब्द का प्रयोग किया जाता है, तो उसे वाक्यांश के लिए एक शब्द कहते हैं। या किसी पूरे वाक्यांश के स्थान पर केवल एक ही सार्थक शब्द का प्रयोग करना, व…


जब किसी वाक्यांश के अर्थ को व्यक्त करने के लिए केवल एक शब्द का प्रयोग किया जाता है, तो उसे वाक्यांश के लिए एक शब्द कहते हैं।
या
किसी पूरे वाक्यांश के स्थान पर केवल एक ही सार्थक शब्द का प्रयोग करना, वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।
इसका प्रयोग भाषा को संक्षिप्त, सुंदर और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए किया जाता है। इससे कम शब्दों में बड़ी बात स्पष्ट रूप से कही जा सकती है, जैसे -
जो कभी न मरता हो - अमर
जिस पर संदेह हो - संदिग्ध
जिसे क्षमा न किया जा सके - अक्षम्य
जिसका कोई शत्रु न हो - अजातशत्रु
जिसका पति मर चुका हो - विधवा
उपकार को न मानने वाला - कृतघ्न
उपकार को मानने वाला - कृतज्ञ
जो कम खाता हो - अल्पाहारी
माँस खाने वाला - माँसाहारी
माँस न खाने वाला - शाकाहारी
ईश्वर को मानने वाला - आस्तिक
ईश्वर को न मानने वाला - नास्तिक
जिसका आकार न हो - निराकार
जो आँखों के सामने हो - प्रत्यक्ष
विष्णु का उपासक - वैष्णव
शिव का उपासक - शैव
बहुत बोलने वाला - वाचाल
अच्छे आचरण वाला - सदाचारी
सप्ताह में एक बार होने वाला - साप्ताहिक
सबको एक समान देखने वाला - समदर्शी
परिश्रम करने वाला - परिश्रमी
आज्ञापालन करने वाला - आज्ञाकारी
सत्य बोलने वाला - सत्यवादी
दूसरों का उपकार करने वाला - परोपकारी
अच्छे चरित्र वाला - सच्चरित्र
जो पढ़ा जा सके - पठनीय
जिसका कहीं भी अंत ना हो - अनन्त
जिसकी कल्पना न की जा सके - अकल्पनीय
जो खाने योग्य न हो - अखाद्य
जिसकी गणना न की जा सके - अगण्य
जिसका जन्म न हुआ हो - अजन्मा
जो कभी बूढ़ा न हो - अजर
शरीर के किसी अंग का टूटना - अंग-भंग
शिक्षा देने वाला - शिक्षक
जो पढ़ना-लिखना जानता हो - साक्षर
जानने की इच्छा रखने वाला - जिज्ञासु
सौ वर्ष का समय - शताब्दी
जिसका कोई सहारा न हो - अनाथ
जो सब कुछ जानता हो - सर्वज्ञ
जो कीचड़ से उत्पन्न होता है - पंकज
वंदन करने योग्य - वंदनीय
जिसकी आंखें हिरण की आंखों के समान हो - मृगनयनी
अधिक बोलने वाला - वाचाल
बीता हुआ - विगत
जिसके पास कुछ न हो - अकिंचन
जिसको क्षमा न किया जा सके - अक्षम्य
अनुकरण करने योग्य - अनुकरणीय
जिसके समान कोई दूसरा न हो - अद्वितीय
सदा सत्य बोलने वाला - सत्यवादी
मोक्ष की इच्छा रखने वाला - मुमुक्षु
कम बोलने वाला - मितभाषी
जो नष्ट होने वाला हो - नश्वर