विलोम
विलोम शब्द का निर्माण 'वि' और 'लोम' के संयोग से हुआ है। वि का अर्थ - विपरीत, विरुद्ध या उलटा। लोम का अर्थ - क्रम, सीधा या स्वाभाविक दिशा। अर्थात विलोम का शाब्दिक अर्थ है- स्वाभाविक क्रम के ठीक उल्टा …


अर्थ और परिभाषा:
विलोम शब्द का निर्माण 'वि' और 'लोम' के संयोग से हुआ है।
वि का अर्थ - विपरीत, विरुद्ध या उलटा।
लोम का अर्थ - क्रम, सीधा या स्वाभाविक दिशा।
अर्थात विलोम का शाब्दिक अर्थ है- स्वाभाविक क्रम के ठीक उल्टा या विपरीत। इसे भाषा विज्ञान में विपरीतार्थक या प्रतिलोम भी कहा जाता है।
ये शब्द अर्थ के स्तर पर एक-दूसरे के पूर्णतः विरोधी होते हैं।
वे शब्द जो किसी अन्य शब्द के सर्वथा विपरीत या उल्टे अर्थ का बोध कराते हैं, उन्हें विलोम शब्द कहते हैं।
किसी शब्द के विपरीत अर्थ देने वाले शब्द को विलोम शब्द कहते हैं।
विशेष सावधानियाँ:
विलोम शब्द उसी व्याकरणिक कोटि का होना चाहिए, जिस कोटि का मूल शब्द है, जैसे -
तत्सम - तत्सम का विलोम सदैव तत्सम होगा, जैसे - अंधकार → प्रकाश (न कि उजाला) यहाँ उजाला शब्द तद्भव है।
तद्भव - तद्भव का विलोम सदैव तद्भव होगा, जैसे - अँधेरा → उजाला (न कि प्रकाश) यहाँ प्रकाश तत्सम शब्द है।
संज्ञा - संज्ञा का विलोम सदैव संज्ञा होगा, जैसे राजा → रंक या प्रजा
विशेषण- विशेषण का विलोम सदैव विशेषण होगा, जैसे - प्राचीन → नवीन या अर्वाचीन
विलोम शब्द:
शब्द – विलोम
जागरण – निद्रा
आदान – प्रदान
उन्नति – अवनति
अनुकूल – प्रतिकूल
अनुज – अग्रज
उत्थान – पतन
अल्पायु – दीर्घायु
उपकार – अपकार
निर्बल – सबल
आयात – निर्यात
अमृत – विष
आसक्त – अनासक्त
शब्द – विलोम
आकाश – पाताल
आरोह – अवरोह
अमर – मर्त्य
उदय – अस्त
कनिष्ठ – ज्येष्ठ
अल्पज्ञ – बहुज्ञ
दुर्लभ – सुलभ
आस्तिक – नास्तिक
उत्तर – दक्षिण
अंधकार – प्रकाश
आर्द्र – शुष्क